Jump to Content

अपने कारोबार के अंदर और बाहर की तस्वीरें दिखाएं

कारोबार की फ़ोटो और वर्चुअल टूर से लोगों को यह तय करने में मदद मिलती है कि उन्हें किसी स्टोर पर जाना है या नहीं. इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं और अपने कारोबार को, अंदर और बाहर से बेहतरीन ढंग से पेश करें. स्टोर पर जाने से पहले, ग्राहक Street View की तस्वीरें देखकर यह पता कर सकते हैं कि यहां कौनसी चीज़ें और सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Show_your_business_.webp
  • 100 से ज़्यादा

    Street View पर मौजूद देश और इलाके

  • एक अरब से ज़्यादा

    Google Maps पर हर महीने उपयोगकर्ताओं की संख्या

  • 20 करोड़ से ज़्यादा

    Google Maps पर डाले गए कारोबारों और जगहों की संख्या

business-hero-line-image
Google Street View किसी स्टोर के सामने के हिस्से का 360 डिग्री व्यू

360 डिग्री व्यू की मदद से, लोगों को दिखाएं कि आपका स्टोर सामने से कैसा दिखता है

अपने स्टोर की आउटडोर तस्वीरें खींचें और लोगों को वहां आने के लिए गाइड करें. उन्हें काम की जानकारी दें, जैसे कि वे कार कहां पार्क कर सकते हैं या स्टोर में प्रवेश की जगह पर व्हीलचेयर ले जाने की सुविधा है या नहीं.
Google Street View ज़ांज़ीबार के वंडर्स बुटीक के अंदर का 360 डिग्री टूर

स्टोर के वर्चुअल टूर की मदद से, अपने कारोबार को खास बनाएं

ग्राहकों को अपने स्टोर के अंदर की तस्वीरें दिखाएं, ताकि उन्हें आपके स्टोर के बारे में पता चल सके. साथ ही, वे स्टोर पर आने से पहले यह जान सकें कि यहां क्या उपलब्ध है. स्टोर पर दी जाने वाली सुविधाएं, प्रॉडक्ट की शेल्फ़, और मेन्यू की तस्वीरें लें और उन्हें Street View पर पब्लिश करें. तस्वीरें पब्लिश करने के लिए, किसी पेशेवर की मदद भी ली जा सकती है.
Google Street View स्टोर के सामने के हिस्से की तस्वीरें Getty Images - Tinpixels से ली गई हैं

नई फ़ोटो अपलोड करते रहें, ताकि लोग आपकी दुकान पर बार-बार आएं

क्या आपने हाल ही में अपने स्टोर का डिज़ाइन बदला है या नए प्रॉडक्ट ऑफ़र किए हैं? अगर ऐसा है, तो Street View पर इससे जुड़ी फ़ोटो अपडेट करें. इंटरनेट पर अपनी पहचान बेहतर बनाए रखने के लिए, अपने स्टोर में होने वाले बदलावों और अच्छे ऑफ़र के बारे में ग्राहकों को नियमित रूप से बताते रहें.
business-card-line-image

शुरू करने का तरीका

  • अपने कैमरे से फ़ोटो लें या पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र की मदद लें

  • तस्वीरों का संग्रह बनाएं

  • तस्वीरें पब्लिश करें